पूर्वी चम्पारण : भारत-नेपाल सीमावर्ती(भेलाही) क्षेत्र अंतगर्त विभिन्न कार्यो को लेकर जिला पार्षद एवं सीमा बल उपनिरीक्षक ने की समीक्षा बैठक
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के भारत-नेपाल अवस्थित ए कम्पनी 47 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा पुरान्दरा भेलाही कैम्प के परिसर में बुधवार को विभिन्न कार्यो को लेकर सीमा बल ए कम्पनी प्रभारी उपनिरीक्षक ताशी तेसरिंग एवं रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 के जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार के नेतृत्व में समीक्षात्मक बैठक की गयी।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए उप निरीक्षक ताशी तेसरिंग ने सभी नागरिको से अपील करते हुए कहा कि भारत नेपाल अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद करे ताकि सीमा क्षेत्र के लोगो के बीच सुरक्षा का भावना और बोर्डर पर वैसे लोगो पर पैनी नजर रखते हुएं अपराधिक तत्व के लोग जो देश को बर्बाद करने को उतारू है जो लोग दूसरे जगह से आकर हमारे देश मे घुसपैठियो के काम करते हैं या दूसरे देश से आकर हमारे भारत देश मे रहते है, या किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो तुरंत हमे सूचित करें।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए रक्सौल क्षेत्र स्ख्या-1 के जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के मैत्री संबंध सदियो से आजतक बेटी रोटी का संबंध है,आस-पास के सभी क्षेत्र के लोगों को भारत से नेपाल जाते है और नेपाल से भारत आते है।पड़ोसी देश के नागरिको को अगर कोई भी सामग्री पूजा-पाठ या शादी-विवाह कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों से खरीददारी किया जाता हैं जिसमें नागरिको को यातायात करने में कोई कठिनाई नही हो।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यो को लेकर भेलाही से लेकर रक्सौल तक नहर रोड काफी जर्जर हो गया है और भेलाही पुरान्दरा मे स्वास्थ केन्द्र बने,भेलाही मे SBI बैक का शाखा खुले साथ ही भेलाही बाजार मे सार्वजनिक शौचालय बने।इसके लिए रिकॉर्ड किताब में लिखवाकर मंत्रालय को भेज दिया गया है जल्द ही विलम्ब कार्यो को पूरा कर लिया जायेगा।पत्र अगवत करने के बाद ही भेलाही बाजार मे ATM नही था जिससे सीमावर्ती बाजार होने के यहां के क्षेत्र के लोगो को एवं व्यापारीगण को बहुत दिक्कत होती थी इस बात को गंभीरता से लेते हुए जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने पिछले बैठक मे सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियो से भेलाही बाजार मे ATM की मांग की थी उनके लेटर मे लिखवाकर मंत्रालय को भेजा गया था जो की अब भेलाही बाजार मे ATM की मशीन लगने की कार्य शुरूआत हो गया है अब ग्रामीणों को भीड़ की झंझट खत्म हो जायेगा।
इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक अनिल शर्मा,सा•अ• दीपक तिर्की, रामलाल, एवं बच्चा मियां, आर•के•चौहान,प्रमेश्वर मंडल,अम्बिका महतो,राहुल कुमार सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.