रामगढ़वा: पुलिस ने विभिन्न जगहों से छापेमारी कर दो वारंटी एवं एक शराब मेंतस्कर को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल
एम० कुमार/ रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बुधवार को संध्याकालीन गस्ती के दौरान में छापेमारी कर दो व्यक्ति वारंटी एवं एक व्यक्ति शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।उक्त बातों की जानकारी देते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि न्यायाधीश के आदेशानुसार भेजी गई वारंटी एवं फरार व्यक्तियों की तलाश जारी हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी व्यक्ति में रामगढ़वा अवस्थित मलाही टोला के निवासी स्वo कुमारी सहनी का पुत्र सिकन्दर सहनी, दुसरा व्यक्ति बेला के निवासी विक्षा सहनी का पुत्र सुरेश सहनी,
तीसरा व्यक्ति शराब तस्कर भेड़िहारी गांव के निवासी स्वo कईस सहनी का पुत्र प्रयाग सहनी सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया हैं। मौके पर थाना अवधेश सिंह एस.आई लालजी पंडित एवं सैप जवान,सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.