पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में विभिन्न मांगो को लेकर राज्यव्यापी तीन दिनों तक बंद रहेंगी दवा की दुकाने
बंद दुकाने विरोध प्रदर्शन में चोरी-चोरी छुपके में खुले दवा दुकान मिश्रा मेडिकल को संगठनों ने लगाया भारी जुर्माना
![]() |
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
बिहार राज्य ड्रग एसोसिएशन के आह्वाहन पर रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के दवा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रणविजय कुमार (अभीनव मेडिकल) और सचिव रिशु तिवारी (रवी मेडिकल) के संरक्षण में बुधवार को दिनांक 22, 23 एवं 24 जनवरी के 2020 तक दवा दुकानों को बंद रखने के समर्थन में तीन दिनों तक रामगढ़वा के ड्रगिस्ट एण्ड कैमिस्ट अपना प्रतिष्ठान बंद किया। राज्य सरकार के द्वारा दवा व्यवसायी को प्रताड़ित करने वाले नीतियों के विरोध में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) ने अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी बंद की घोषणा की है।इसमें फार्मासिस्टों की समस्या के समाधान होने तक पूर्व की व्यवस्था लागू रहने देने और दवा दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई पर रोक, दवा दुकानों के निरीक्षण में एकरूपता और पारदर्शिता रहने, विभागीय निरीक्षण के दौरान उत्पीड़न पर रोक आदि शामिल हैं।
उक्त बातों की जानकारी में गोपाल मेडिकल (मुकेश त्रिपाठी) ने बताया कि बीसीडीए के संयुक्त सचिव वरीय नेता दिलीप कुमार जालान ने कहा कि इस बंद से अस्पतालों की दवा दुकानें व इमरजेंसी दवाओं की आपूर्ति को मुक्त रखा गया है। पहले सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने की घोषणा संघ द्वारा की गई थी।
वही बंद का विरोध करते समय रामगढ़वा प्रखंड के सामने मिश्रा मेडिकल दवा दुकान चोरी-चोरी,छुपके-छुपके दवा बेचने पर संगठनों ने खुले दुकानों को देखकर आक्रोश हुए साथ ही उल्लंघन करने के जूर्म में भारी जुर्माना लगा।
वही बंद को सफल बनाने के आलोक में गोपाल मेडिकल(मुकेश कु० त्रिपाठी), राजू भगत, विशाल मेडिकल, प्रभात रंजन, चन्दन कुमार, संजय साह, दीपक गुप्ता, फिरोज आलम, वहाब आलम, संजय गुप्ता, जवाहर मेडिकल, शुशु प्रकाश मेडिकल, अमन बर्मा, लालबाबु साह, मुन्ना आलम, अफताब आलम मेडिकल, आरिफ मेडिकल, जया मेडिकल, विकास मेडिकल,अम्बे ड्रग सहित इत्यादि फार्मासिस्ट दुकानदार मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.