पूर्वी चम्पारण : मानव श्रृंखला का शिक्षकों ने किया बहिष्कार, कहापेंड भी लगाएंगे, जल भी बचाएंगे, लेकिन मानव श्रृंखला में नही जाएंगे
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रक्सौल में शिक्षकों की आवाज पेड़ भी लगायेंगे, जल भी बचायेंगे, लेकिन मानव श्रृंखला में नही जायेगें.. इसी संकल्प के साथ शिक्षकों ने आगामी रविवार को आयोजित सरकार प्रायोजित मानव श्रृंखला का बहिष्कार करने का सर्वसम्मति से शुक्रवार को निर्णय लिया। इस मुद्दे को लेकर प्रखंड के सभी संवर्ग के शिक्षकों ने शुक्रवार को स्थानीय बीआरसी में बिहार प्रारम्भिक-नगर शिक्षक संघ के सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरना दिया व अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे भी लगागे।
वही शिक्षकों का कहना है कि सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। शिक्षकों के मुख्य मांग यथा समान काम, समान वेतन, इंडेक्स के अनुरूप वेतन निर्धारण, एक समान सेवा शर्त नियमावली अबिलम्ब जारी करने, शिक्षकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, पुरानी पेंशन लागू करने आदि को लेकर शिक्षक आंदोलित है।
वे आगामी 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला का हिस्सा नही बनने का निर्णय लिए है। इस आशय को लेकर शिक्षकों के सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। धरना व प्रदर्शन के बाद शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपने मांगों के समर्थन में बीडीओ कुमार प्रशांत को एक स्मार पत्र सौंपा और अपने संघीय निर्णयों की जानकारी दी।खबर की जानकारी मुनेश राम ने दी।
इस मौके पर बीआरपी छोटेलाल राय, संजय कुमार सिंह, मुनेश राम, विनोद ठाकुर, विजय कुमार, शौकत अली,
मो.सैफुल्लाह, अजय कुमार, अरुण कुमार, अवधेश कुमार,मदन प्रसाद,पंचानंद प्रसाद,हृदेश कुमार,शिवशंकर ठाकुर, रमाकांत, मोहन कुमार मंडल, आकाश कुमार, उपेंद्र प्रसाद यादव, संदीप कुमार, सुमेश कुमार मिश्र, मो.वशी अख्तर, चंदेश्वर प्रसाद, हरेंद्र राम आदि शिक्षक शामिल है। वही धरना का संचालन टीएसयूएनएसएस के अध्यक्ष आकाश दयाल ने किया,जबकि अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञान अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.