Breaking News

पूर्वी चम्पारण : पुलिस ने विभिन्न जगहों से छापेमारी कर चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

एम० कुमार/ रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से गुरुवार को गस्ती के दौरान में छापेमारी कर फरार चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। उक्त बातों की जानकारी देते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार भेजी गई वारंटी व्यक्तियों की तलाश जारी हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी व्यक्ति में शिवनगर सतपीपरा के निवासी स्व: सरीक मियां के पुत्र मुस्तफा मियां, दुसरा रामगढ़वा अवस्थित मलाही टोला निवासी पत्थल सहनी के पुत्र  विरेन्द्र सहनी, 

तीसरा और चौथा व्यक्ति धनहर दिहुली के निवासी सुगा सहनी के पुत्र जनक सहनी एवं बाबुलाल सहनी के पुत्र राजवंशी सहित चार व्यक्ति वारंटी फरार के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया हैं। मौके पर सैप जवान सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.