Breaking News

सारण : - महज 27 वर्ष की उम्र में लियो अध्यक्ष अमरनाथ ने किया अपना 11वाँ रक्तदान

-
छपरा शहर में रक्तदान के क्षेत्र में एक अलग पहचान हासिल करने वाली संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के ऊर्जावान अध्यक्ष लियो अमरनाथ ने वर्ष के शुरु में हीं अपना 11वाँ रक्तदान कर एक जरूरतमंद मरीज की सहायता की ।
रक्तदान करने के बाद अमरनाथ ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की एक एक बूंद कीमती है। इसे आपसी फसाद में न बहाकर दान करना चाहिए । आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी को जीवन मिल सकता है । अगर हम अपने रक्त की एक बूंद से किसी को जीवन दान देते है तो यह किसी की जिंदगी बचा सकता है । कुछ लोगों के मन में रक्तदान को लेकर भ्रांति पैदा होती है कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी या अन्य साईड इफेक्ट हो जाते हैं, जो गलत है।
वहीं निर्वतमान अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव ने कहा कि दुनियां की हर वस्तु का निर्माण फैक्ट्रियों में किया जा सकता है लेकिन रक्त का निर्माण जीवित व्यक्ति के शरीर में ही हो सकता है, अत: युवाओं को रक्तदान के लिये आगे आना चाहिए ।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ, सचिव लियो आलोक गुप्ता, लियो साकेत श्रीवास्तव, लियो प्रकाश कुमार एवं ब्लड बैंक के धर्मवीर जी मौजुद थें ।
उक्त जानकारी लियो आलोक गुप्ता ने दी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.