पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में निर्माण किये गये मानव श्रृंखला पुरी तरह शांतिपूर्ण रहा सफल, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़
मानव श्रृंखला में हिन्दी विधालयों के शिक्षकों ने नही लिया हिस्सा
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| - |
रामगढ़वा । बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नितीश कुमार के द्वारा जल जीवन हरियाली,बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं शराब मुक्त बिहार बनाने को लेकर आहुत किये गये मानव श्रृंखल रामगढ़वा प्रखंड में पूर्ण रुपैन सफल रहा।
वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह कुमार के नेतृत्व में निर्माण किये गये प्रखंड अंतगर्त ग्राम पंचायत रघुनाथपुर शिवशक्ति इंटरप्राइजेज से दक्षिण के तरह ग्राम पंचायत बेला एवं सुगौली प्रखंड के सीमा भैसड़ा पुल रूट तक इस कार्यक्रम में शामिल लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
वही रथ गाड़ियों से धुम मगन नारे संगीतों से मानव श्रृंखला रविवार को सुबह 11:30 बजे से लेकर 12 बजे तक निर्माण किये जाने वाले इस मानव श्रृंखला का पुर्ण होने के उपरांत भी लोगों को बड़ी संख्या में लाइन लगने के लिए पैदल रास्ता तय करते देखा गया, लेकिन पिछले कई दिनों पूर्व से ही लगातार प्रखंड बीडीओ द्वारा किये गये कड़ी परीक्षा का परिणाम इस मानव श्रृंखला को पुर्ण रुपैन सफल बनाने में पुरी तरह कामयाब रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि,स्वास्थ्य केन्द्र कर्मी, प्रखंड के अधिकारी एवं कर्मी, ऑगनबाडी,सेविका,सहायिका, विधालय शिक्षक,तालिमी मकरज शिक्षक,टोला सेवक, सहित समाजकर्ता एवं ग्राणीण लोग, गैर सरकारी संगठन के लोगों का भरपूर योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौके पर सीओं उमेश कुमार, एम.ओ पदाधिकारी अरविन्द कुमार,मनरेगा पदाधिकारी आश्वनी कुमार, डॉ० प्रहस्त कुमार,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी पप्पू कुमार, सहायक रामाधार कुशवाहा, सुधिर कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक सहित समस्त एस.आई व पुलिस, मुखिया चन्द्रिका प्रसाद, यासमीना खातुन,जनप्रतिनिधि एवं पूर्व जनप्रतिनिधियो इत्यादि ने अपनी अहम योगदान दिये।
वही कार्यक्रम के दौरान तकरीबन एक घंटे तक प्रशासन की ओर से वाहनों का परिचालन रोक दिया गया था ताकि कार्यक्रम में शामिल होने उमड़ी भीड़ के दौरान कोई दुर्घटना नहीं हो सके।
वही मानव श्रृंखला में हिन्दी विधालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की चेहरा नही रहा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.