Breaking News

संवैधानिक तौर पर शोषितों और पिछड़ों को सामाजिक मुख्य धारा से जोड़ने वाला है कर्पूरी ठाकुर का विचार:कर्पूरी विचार मंच



राहुल कुमार घोड़ासहन 

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: कर्पूरी विचार मंच के तत्वधान में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयंती शहर के बस स्टैंड अवस्थित कर्पूरी चौक पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप जदयू नेता राम पुकार सिन्हा ने कहा कि बिहार के गुदड़ी के लाल महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम गरीब व गरीबी को नजदीक से जानने वालों में और राजनीति के माध्यम से संवैधानिक तौर पर शोषितों और पिछड़ों को सामाजिक व राजनीतिक की मुख्य धारा से जोड़ने वालों में अग्रणी है। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक बृजमोहन ठाकुर के द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उनके कृतित्व व व्यक्तित्व के बारे में प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आज के आधुनिक समय मे जनजन तक पहुचना ही हमलोगों की प्राथमिकता होगी।

शिक्षक नेता शुनिल  यादव ने कर्पूरी ठाकुर को शोषित समाज एवम पिछडो वर्ग का हितैषी बतलाया इनके द्वारा किये कार्यो की उपलब्धि को गिनाया. कार्यक्रम की अद्यक्षता महंत विनोद दास ने किया जबकि संचालन राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया .कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिजबनी के मुखिया अवधेश गुप्ता,सुनील यादव, मंगल कुशवाहा,शम्भू पटेल,ब्रजेश राम,विनोद यादव,सहित सैकड़ों के संख्या कर्पूरी विचार मंच के सदस्य उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.