बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में दो दिन विधुत आपूर्ति रहेगी बाधित
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
बनकटवा प्रखंड क्षेत्र में 27 एवम 28 जनवरी को 33000 लाइन में मेटेन्स को लेकर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसकी जानकारी देते घोड़ासहन विधुत एसडीओ मधुकर वनमाली एवम कनीय विधुत अभियन्ता अविनाश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बतलाया गया कि 33000 लाइन में मेन्टेन्स वर्क को लेकर प्रोजेक्ट के द्वारा मठिया भोपत फीडर से सप्लाई होने वाली विधुत आपूर्ति आगामी सोमवार एवम मंगलवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस क्रम में बनकटवा प्रखंड के सभी पंचायतो का विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस दरम्यान बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के विधुत उपभोक्ता विधुत आपूर्ति बाधित रहने के पूर्व ही अपने जरूरी के कार्यो को निपटा ले जिससे परेशानियों का सामना न करना पड़े ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.