Breaking News

पूर्वी चम्पारण : सुगौली विधानसभा स्तरीय राजनैतिक जागृति सम्मेलन को लेकर करमवा रघुनाथपुर में कानू समाज की बैठक हुई समपन्न

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण
सुगौली विधानसभा स्तरीय राजनैतिक जागृति सम्मेलन को लेकर कानू  महासभा की बैठक सुगौली प्रखंड क्षेत्र के करमवा रघुनाथपुर के हाई स्कूल के परिसर में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता मानिकचन्द्र प्रसाद एवं मच संचालन दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में की गई। वही बैठक को सम्बोधित करते हुए सुगौली पूर्व जिला पार्षद बृजकिशोर गुप्ता ने बताया कि आगामी सुगौली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन होना है।

जिसकी जोड़ तोड़ से तैयारी अभी से आप समस्त कानू भाईयों से आग्रह व विनती करता हुँ कि स्वजातीय एकता बनाकर कानू राजनैतिक जागृति सम्मेलन दिनांक आगामी 15 मार्च को लाखों की संख्याओं में उपस्थित होकर सफल बनाने के लिए एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलना हैं। जिससे सभी राजनीतिक दलों को आंखो पर से पट्टी हट जाए ताकि वैश्य समाज में सबसे अधिक बहुसंख्यक कानू समाज ही हैं।

वही प्रो० संत साह ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों द्बारा कानू समाज को टिकट देने में उपेक्षित करता हैं जो अब बर्दाश्त नही होगी और राजनीतिक दल जो कानू समाज को सम्मान देगा उसी के साथ राजनीतिक दल को कानू समाज साथ देगा।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश गुप्ता, मुखिया सम्पत साह, चुनचुन कुमार, मुकेश कुमार, सरपंच गोवर्धन भारतीय, पंचायत समिति सदस्य शम्भू साह, रविकांत गुप्ता, विक्रमा प्रसाद, वाडं पार्षद रईशलाल गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता, उमाशंकर प्रसाद, जितेंद्र गुप्ता, बनारसी गुप्ता, संतलाल साह, सोनू गुप्ता, नमीनारायण साह, कपिलदेव साह सहित हजारों की संख्याओं में स्वजातीय कानू भाई लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.