Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के आगमन पर भाजयुमो ने किया भव्य स्वागत

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के आमोदेई गांव में केन्द्रीय सरकार द्बारा एनआरसी एवं सीएए के अंतर्गत नागरिकता कानून संसोधन को लेकर नागरिक को समझाने के लिए बीजेपी केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय क्षेत्रिये भम्रण रक्सौल से बगहा जाने के क्रम में आमोदेई गांव में रविवार को प्रखंड पूर्वी भाग भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा एवं भाजपा युवा नेता बबलू सिंह के द्बारा गृह राज्य मंत्री एवं सांसद सह भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय जयसवाल जी को फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


वही मंत्री जी ने सैकड़ों की संख्याओं में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को स्नेह दिल से नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कानून नागरिकता संसोधन को अपनायें। साथ ही ग्रामीण लोगों से अपील किया की किसी के बहकावें में नही आवें ना ही इसके चक्कर पे पड़े।


मौके पर पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, आमोदेई भाजपा अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, आईटीसेल संयोजक राहुल मोदनवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता गण एवं ग्राणीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.