सारण : मढ़ौरा में बीजेपी नेता मनोज सिंह ने महिलाओं के बीच किया नागरिक संसोधन कानून की चर्चा
पन्नलाल कुमार/सत्येंद्र कुमार मढौरा, सारण
![]() |
| - |
मढौरा के भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह द्वारा रविवार को मढौरा विधानसभा के विभिन्न पंचायत के अलग-अलग गावों मे जनता के बीच घर-घर घूमकर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में लोगों के बीच संशोधन अधिनियम के सभी नियम एवं शर्तों का छपा हुआ पर्ची का वितरण किया गया।
भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया कि विपक्षियों के द्वारा जनता के बीच गलत चीजों को बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जिसके वजह से लोगों को सही तथ्यों की जानकारी नही मिल रही है। उन्होने बताया की नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही, बल्कि ये तो नागरिकता देने वाली अधिनियम बनाई गई है। इसमे जो पहले से भारत के नागरिक हैं उनको कोई दिक्कत नही है। जो लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को सही तरह से समझ गये हैं उनको कोई परेशानी नही है, जो नही समझे हैं वही लोगो मे भ्रम फैला रहे है।
साथ मे जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष गामा सिंह, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश उजाला, सत्येंद्र कुमार सिंह, रमेश चंद्र सिंह, झूना महतो, नरेंद्र सिंह, सुलेमान मियां, सद्दाम मियां, गुड्डू सिंह, धोढ़ा महतो, भरोसा महतो, रमेश राम, शनि राम, भरत महतो, झरिया देवी, पार्वती देवी इत्यादि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.