Breaking News

घोड़ासहन: जलजीवन हरियाली के प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखा किया गया रवाना

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
बिहार में 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति तथा बाल विवाह को समाप्त करने को लेकर इसके समर्थन में बनने वाले मानव श्रृंखला को ले गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर घोड़ासहन से जल जीवन हरियाली के प्रचार रथ को रवाना किया गया।

प्रचार रथ को बिहार प्रदेश वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया. साथ ही मौके पर मध्य विद्यालय बालक के शिक्षक लोग भी उपस्थित थे।

मौके पर वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से यह रथ जिले के सभी प्रखंडों मे बिहार सरकार के महवपूर्ण कार्यक्रम मानव क्षृखला में भाग लेने को लोगो को जागरूक करेगा तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का प्रेरित करेगा।

मौके पर शिक्षक बालेश्वर प्रसाद,विजय राम,अजय कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, युगल किशोर प्रसाद, अशोक कुमार सहित सैकड़ों के संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.