Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा पुलिस ने दो शराब तस्कर तथा 1 वारंटी को भेजा जेल

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय थाना क्षेत्र के  भिन्न-भिन्न जगहों पर पुलिस ने गस्ती के दौरान छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। वही खबर की पुष्टि करते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि बुधवार की संध्याकालीन में पुलिस गस्ती के दौरान में नवकठवा पुल के पास दो शराब तस्करी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

जो पहला व्यक्ति  भलुवहियां गांव के निवासी स्वo सुदामा कुशवाहा के पुत्र बादल कुमार(19 वर्ष हैं) और दूसरा व्यक्ति रामगढ़वा नवकठवा गांव के निवासी रामा राउत के पुत्र कुन्दन कुमार ने बिना नम्बर के स्पलेंडर बाइक गाडी की डिक्की में 350 एम/एम का तीन विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि धारा 30(ए) बिहार  मद्द-निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत  एफआईआर दर्ज कर दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत मोतिहारी जेल भेज दिया गया हैं।


साथ ही स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत के रामगढ़वा बाजार से पुलिस ने फरार एक व्यक्ति वारंटी को गिरफ्तार किया। जिसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश आदेशानुसार भेजी गई वारंटी व्यक्तियों की तलाश जारी हैं।

वही रामगढ़वा बाजार गांव के निवासी जितेन्द्र प्रसाद का पुत्र विकास कुमार को वारंटी के आरोप में गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया हैं। मौके पर एस.आई अशोक सिंह,व सैप जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.