सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र बालू चांदन जलाशय बनाकर दिया, जल जीवन और हरियाली का संदेश
बौसी, बाका : बिहार सरकार के जल जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के बुलावे पर गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बिजबनी गांव से आये रेतकला के महानायक विश्वविख्यात युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने बांका जिले के बौसी प्रखंड अंतर्गत चांदन डैम पर बने पार्क परिसर में पांच घंटे में अपनी अद्भुत कलाकृतियों के नमूना पेश कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभिभूत कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुरेन्द्र द्वारा बनायी गयी कलाकृति को एक नजर देखते ही अनयास वाह बोल उठे।
बता दे कि सैंड आर्टिस्ट ने मुख्यमंत्री की विशाल आकृतियों के साथ चांदन जलाशय व जल जीवन और हरियाली की भव्य कलाकृति बनाकर खूब वाहवाही लूटी। यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो भी लोग देख रहा हैं उसे अपने सेलफोन में अपनी तसवीर कैद कर रहें हैं। सीएम के जाने बाद मधुरेन्द्र की कलाकृति को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रहीं हैं।
गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अंतराष्ट्रीय अवार्ड 2019 के विजेता हैं और राष्ट्रपति सम्मान, बिहार रत्न, राज्यस्तरीय युवा पुरस्कार समेत दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के अवार्ड जीत कर हिंदुस्तान का मान बढ़ाया हैं।
मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार सरकार के राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, सांसद गिरधारी यादव, जिलाधिकारी कुन्दन कुमार, डीडीसी रवि प्रकाश, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, एनडीसी श्याम किशोर, डीपीआरओ राजीव रंजन, पीओ उमेश कुमार, इवेंट मैनेजर अमित कुमार सिंह समेत सैकड़ों लोंगो ने जल, जीवन और हरियाली की कलाकृति की सराहना करते मधुरेन्द्र को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.