पश्चिम चम्पारण : जिले का नाम रौशन करने वाली रोहिणी रानी की हुई रेल दुर्घटना में दर्दनाक मौत
दिल्ली /मझौलिया
इन्टर में बिहार टॉपर रोहिणी रानी की दिल्ली में ट्रेन से कटकर मौत हो गई
आईएस तैयारी के लिए पढ़ाई करने गयी थी दिल्ली
बेतिया जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत के गांव में मचा कोहराम.
![]() |
| - |
मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत अंतर्गत दुबौलिया गांव निवासी एलआईसी एजेंट प्रदीप कुमार सिंह के आई एस की तैयारी कर रही पुत्री रोहिणी रानी को रेल दुर्घटना दिल्ली में रेलवे फाटक के दूसरे लाइन पार करने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसका शव क्षत-विक्षत हो गया। इसकी जानकारी मृतका के पिता दुबौलिया गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को सुबह रोहिणी रानी दिल्ली में रेलवे फाटक पार कर रही थी, उसके सामने से लाइन नंबर 1 से ट्रेन गुजर रही थी, अधिक कोहरा होने के कारण दूसरे लाइन पर जैसे ही गयी थी कि उसे सामने से आते हुए ट्रेन दिखाई नहीं दिया तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बताते है कि रोहिणी रानी बेतिया के संत टेरेसा विद्यालय से 2019 में 463 अंक इंटर (वाणिज्य) में लाकर बिहार टॉपर की थी और टीवी पर खूब छाई रही चंपारण की बिटिया। उसके पिता प्रदीप कुमार सिंह एलआईसी एजेंट है। हाल ही में दिल्ली के डीयू कॉलेज में बीए में नामांकन कराया था। वह आईएस की तैयारी के लिए कोचिंग करने जा रही थी। इसी दौरान दर्दनाक घटना घटी । प्रदीप कुमार सिंह की पत्नी सरोज देवी आंगनबाड़ी सेविका है । जिसके बड़े पुत्र 22 वर्षीय पंकज कुमार सिंह एवं छोटी पुत्री 16 वर्षीय ब्यूटी कुमारी बेतिया में ही अपने माता-पिता के साथ संत टेरेसा के समीप डेरा लेकर पठन-पाठन किया करते हैं। मृतका के 80 वर्षीय दादा मुंशी सिंह को खबर मिलते ही हालत गंभीर हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.