घोड़ासहन में वामदलों के द्वारा एनआरसी, एनपीआर एवम सीएए के खिलाफ मानव श्रृंखला का किया आयोजन
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी....
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण: एनआरसी-एनपीआर -एवम सीएए के खिलाफ वामदलों का आहूत राज्यव्यापी मानव श्रृंखला घोड़ासहन में भी देखने को मिला शहर के बिरता चौक पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सड़क पर उतर हाथ से हाथ जोड़कर मानव श्रृंखला का निर्माण किया।
मानव श्रृंखला का नेतृत्व भाकपा माले के अंचल सचिव ऐनुल हक, पूर्व मुखिया मुस्तकिमा खातून, छात्र नेता मधुसूदन ने संयुक्त रूप से किया। मानव श्रृंखला के कतार में लगे लोग हाथ में तख्ता बैनर लिए हुए थे तथा एनआरसी वापस लो, सीएए नहीं चलेगा, एनपीआर वापस लो, संविधान से छेड़छाड़ करना बंद करो नारा लगा रहे थे। इस दौरान मानव श्रृंखला में भाग ले रहे आइसा के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि मोदी सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर एनआरसी-सीएए-एनपीआर ला रही है।
सरकार पूरे देश को धार्मिक उन्माद की आग में जलने के लिए धकेल दिया है। मानव श्रृंखला में सीपीएम के नेता अब्दुल सलाम, सीपीआई के नेता त्रिभुवन, जनाधिकार छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष अकाश कुमार सिंह, घोड़ासहन प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख मुन्ना यादव, अमर उल्लाह, फखरुद्दीन अली, समीर खान सहित शहर के सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.