सारण : मतदाता दिवस के अवसर पर BLOOD4SARAN के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
![]() |
| - |
मतदाता दिवस के उपलक्ष पर युवाओं की सामाजिक टीम ब्लड फाॅर सारण के द्वारा ब्लड बैंक छपरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन विधि मंडल छपरा के महासचिव श्री रविरंजन सिंह,रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव जीनत मसीह,रोटरी क्लब सारण के सचिव,श्री अमरेंद्र सिंह,भारत स्काउट गाइड के आलोक रंजन एवं अमन कुमार,रोटी बैंक छपरा के संरक्षक,श्री संजीव चौधरी, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक राहुल राय, गाइडलाइन से गुड्डू सिंह व ब्लड बैंक छपरा के चिकित्सा पदाधिकारी डा• किरण ओझा के द्वारा वैदिक विधि से दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से उद्घाटन कर किया गया और सबसे पहले रक्तदान की शुरुआत अपेक्स इंटिट्यूट के डायरेक्टर रीपु सुदन सिंह ने किया ।
रक्तदान शिविर में सारण के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए युवाओं ने रक्तदान कर मतदाता दिवस के अवसर पर एक अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप आये सभी लोगों ने रक्तवीरों का हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि,रक्तदान श्रेष्ठदान है,हमारे रक्त का हर कण अमूल्य है व सभी शारिरीक रूप से स्वस्थ व्यक्तियों को नियमित रक्तदान करना चाहिए जिससे कभी भी किसी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में अपनी जान न गवानी पड़े।
सभी ने ब्लड फॉर सारण के इस जनकल्याणकारी मुहिम की प्रशंसा की।
सभी रक्तदाताओं के लिए रिफरेसमेंट में विशेष रूप से कुलहड़ चाय का प्रबंध किया गया था, व सभी को उपहार स्वरुप एक-एक पौधा प्लांट लवर्स की टीम के द्वारा भेंट किया गया जो पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से एक अनोखा संदेश प्रस्तुत कर रहा था।
रक्तदान शिविर में सारण के सभी प्रमुख सामाजिक संगठनों के लोगों की विशेष सहभागिता थी।
सभी ने एक साथ मिलकर इस रक्तदान के मुहीम को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
ब्लड फॉर सारण की टीम से संरक्षक संजीव चौधरी, कुमारी पंखुरी, मनीष सिंह, रंजन यादव, अविनाश कुमार,सतीश, अमन,आकाश, प्रशांत, अतुल, आकाश, चंदन, रौशन, पवन कुमार सिंह,आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.