Breaking News

झौरखर पुलिस ने छापेमारी कर लाखो रुपये मूल्य के खैनी,कपड़ा,नेटजाली किया जब्त


एक तस्कर को भी किया गया गिरफ्तार वही शेष की गिरफ्तारी के लिए की जा रही  है छापेमारी ।।


घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित झौरखर पुलिस ने रात्री में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तस्करी के लिए भाड़ी मात्रा में जमा किये गये समानो को जब्त किया है।

जब्त समानों में लगभग 2.5 किवंटल खैनी,5 बोरा कपड़ा सहित 73 किलो नेट जाली (मछरजाली) सहित पटाखा के साथ एक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान झौरखर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण साह के रूप में की गयी ,मामले की पुस्टि करते झौरखर थाना अध्य्क्ष लालबाबू यादव ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वही फरार अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.