घोड़ासहन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर स्कॉर्पियो लूट की घटना का किया उदभेदन
20 जनवरी को चिरैया थाना क्षेत्र के मोतनाजे पुल के निकट पिस्तौल के बल पर स्कार्पियो लूट की घटना को अपराधियों दिया था अंजाम |
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी.....
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण:
20 जनवरी की शाम को घोड़ासहन से अपराधियों द्वारा बरात के नाम पर स्कार्पियो को भाड़ा कर ले जाये जाने के दौरान रास्ते मे चिरैया मोतनाजे पुल के निकट पिस्तौल के बल पर लूट लेने मामले मे घोड़ासहन पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की है | लूट की स्कार्पियो नः बीआर 29 के 9925 को बरामद कर लिया गया है , वही घटना मे शामील तीन अपराधियों को भी पकड़ लिया गया है , जिससे आवश्यक पूछ ताछ की चल रही है |
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अभिषेक कुमार थाना शिकारगंज, राम विश्वास राय झौआराम थाना ढाका, सुबोध कुमार हरदिया थाना कुण्डवा चैनपुर के रूप मे की गई है |घटना के उदभेद्गन को लेकर की गई सघन छापेमारी के दौरान लूट के अन्य वाहन एंव घटना मे प्रयुक्त किये गये वाहन तथा मोबाईल को भी बरामद किया गया है |
बरामद की गई उक्त वाहनों मे पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से लूटी गई स्कार्पियो, चिरैया से लूटी गई पिकअप व बोलेरो के साथ ही लूट मे प्रयोग की गई सफारी तथा एक मोबाईल शामील है |घटना को लेकर उक्त स्कार्पियो मालिक भोला पेन्टर के आवेदन पर घोड़ासहन थाने मे मामला दर्ज किया गया था , वही मामले के उदभेदन को लेकर पुलिस की एक सात सदस्यीये टीम का गठन किया गया था।
जिसमे थानाध्यक्ष घोड़ासहन थाना अध्यक्ष, ढाका पुनि, अर्जुन प्रसाद छौड़ादानो पुनि, पुअनि इंदिरजीत पासवान चिरैया, पुअनि दिलीप कुमार सिह घोड़ासहन, पुअनि मनोज कुमार पासवान , पुअनि लाल साहेब प्रसाद को रखा गया था |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.