सीमावर्ती शहर रक्सौल से खुलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन
राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी
आस्था स्पेशल ट्रेन जो देश के कई तीर्थस्थलों के दर्शन कराएगी 18 फरवरी को रक्सौल से दरभंगा होते हुए आस्था सर्किट स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन इलाहाबाद में संगम स्नान, उज्जैन में महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी, सोमनाथ मंदिर और नाशिक में त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएगी।
ट्रेन 18 फरवरी को रक्सौल से खुलेगी और 11 रात और 12 दिन के बाद 29 फरवरी को वापस आएगी। इस ट्रेन के सभी कोच स्लीपर के होंगे! वही इस ट्रेन का किराया 11 हजार 330 रुपये होगा। 9 बोगियों वाली इस स्पेशल ट्रेन में 750 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
यात्रा के दौरान यात्रियों को धर्मशाला में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, नॉन एसी बस, चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। 18 फरवरी को यह ट्रेन रक्सौल से खुलने के बाद सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुज़फ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए जाएगी।
![]() |




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.