Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रास्ते व नाली के विवाद में हवाई फायरिंग, हाथा पाई में दो घायल




-

न्यूज़ डेस्क चम्पारण टुडे 

घोड़ासहन: सोमवार की शाम मेंन रोड अवस्थित एक रास्ते मे ईंट बिछाने को लेकर हुए विवाद में हुआ हवाई फायरिंग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए हवाई फायरिंग करने वाले सहित दोनों पक्षो को लिया कब्जे में। लाइसेंसी रायफल को किया जब्त। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि पूर्व से रास्ते को लेकर संजीव कुमार व वेदप्रकाश साह के बीच विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट में दोनो पक्षों के कुछ लोग आंशिक रूप से चोटिल हो गए।

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान संजीव कुमार द्वारा लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग किया गया है। लाइसेंसी रायफल को जब्त कर पुलिसिया करवाई की जा रही है। संवाद प्रेषण तक दोनों पक्ष थाना परिसर में जमे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.