Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा बाजार के चर्चित किराना व्यवसायी से दिन दहाड़े आठ लाख रूपये की लूट

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय थाना क्षेत्र  के बाजार स्थित चर्चित व्यवसाय किराना दुकानदार प्रदीप कुमार जायसवाल के स्टाप नवीनतम कुमार से आठ लाख रूपये देकर स्टेट बैंक में जामा करने क्रम से पहले ही रास्ते के पास से बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को दिन दहाड़े कट्टा सटाकर कंप्यूटर ऑपरेटर नवनीत से आठ लाख रूपये लूट कर नौ दो ग्यारह हो गए । यह घटना सोमवार की करीब दस बजकर 29 मिनट की है जिसको लेकर रामगढ़वा बाजार के व्यवसायी में खौफ का माहौल बना हुआ है।

वही लुट की घटना की खबर सुनते ही रक्सौल एसडीपीओ संजय कुमार झा, पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की व रामगढ़वा पुअनि थानाध्यक्ष प्रभारी श्रीराम राम को टीम बना कर अपराधियो के गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

यह घटना उस वक्त घटी जब ऑपरेटर नवनीत कुमार ने आठ लाख रूपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बदमाशो ने एसबीआई बैंक के गेट से थोड़ा पहले ही नवनीत कुमार जैसे ही स्टेट बैंक के मुख्य दरवाजे के पास अपना बाइक खड़ा कर  रहा था तभी बाइक सवार तीन लुटेरों में दो लुटेरे बाइक के पास आकर चाभी निकाल लिए और एक पिस्टल सटा कर रुपयों से भरा आठ लाख का बैग लेकर भाग निकले ।

खबर की जानकारी व इसकी पुष्टि करते हुए अपर रामगढ़वा थानाध्यक्ष पुअनि श्रीराम राम ने सोमवार को बताया कि लुटेरे पैसा लूटने के बाद सुगौली के तरफ भागे थे जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है। साथ ही बैंक के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया है, जिसको लेकर टीम गठित कर दी गयी है और नवनीत के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दी गयी है और जल्द ही लुटेरे को छापेमारी कर गिरफ्तार किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.