Breaking News

सारण :- स्वामी विवेकानंद जयंती पंखवाड़ा पर आयोजित हुआ चित्रकला प्रतियोगिता

पन्नलाल कुमार की रिपोर्ट


सारण। 
-
मढौरा में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबंधित नेहरू युवा केन्द्र संगठन के बैनर तले स्वामी विवेकानंद जयंती पंखवाड़ा के अंतर्गत 14 जनवरी को सहभागिता दिवस के अवसर पर आर.सी.सी. कोचिंग सेंटर जगदीशपुर मढौरा के कैम्पस में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में प्रथम-मो.स्लिम द्वितीय-लक्ष्मी कुमारी तृतीय-रौशनी कुमारी रही। प्रतियोगिता का संचालन -शालु पाण्डेय(राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मढौरा) ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित रहे-:समाजसेवी नूर हसन अंसारी, प्रो.शमसाद आलम,आलोक कुमार पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, संजीव कुमार मिश्रा, आफताब आलम, सहित लगभग 50 छात्र रहे मौजूद।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.