Breaking News

सारण : रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण ने गरीब व असहाय लोगों के बीच बाटा कंबल

-
छपरा: जिले के रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय रिविलगंज में आज दिनांक 28/01/2020(मंगलवार)को  इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण की ओर से गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। सचिव जिन्नत जरीना मसीह ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सहायता में पूरे दुनिया में रेड क्रॉस सोसाइटी की विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कि समाज के साधन संपन्न लोगो को भी गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल संचालन, रक्तदान शिविर का आयोजन, आपदा प्रबंधन तथा आपदा पीड़ितों की सहायता करने में करने में रेड क्रॉस सोसाइटी की अग्रणी भूमिका हमेशा रही है। इस जिले में भी रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार तथा विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। खेल-कूद के आयोजन भी संगठन की ओर से किया जा रहा है।पर्यावरण सुरक्षा तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम के माध्यम से सोसाइटी ने अपनी अलग पहचान कायम की है। इस मौके पर करीब 40 लोगों के बीच कंबल बांटा गया। 


इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के युवा शाखा के सचिव अमन राज, कोषाध्यक्ष अमन कुमार सिंह,निशा राय,सोनू कुमार,धनपत कुमार, प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शिक्षक शैलेंद्र राय, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, नीतू सिन्हा, मोहम्मद यूसुफ अंसारी, सुनील कुमार सिंह, रीता कुमारी सिन्हा, खैरुल वर्रा आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.