Breaking News

सारण : विधायक के परिजनों को करायी गयी रक्त की आपूर्ति, चोकर बाबा बोले इंसानियत ज़िंदाबाद.

पन्नलाल कुमार की रिपोर्ट 

-
छपरा सारण जहाँ एक तरफ सभी अपने स्वार्थ हेतु अपना जीवन यापन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी भी स्वयंसेवी संस्था छपरा शहर में मौजूद है जिनके सदस्य निःस्वार्थ भावना सेवा कार्यों में लगे हुए हैं, 
अमनौर के विधायक और लायंस क्लब छपरा सिटी के ट्रेजरर लायन शत्रुघ्न तिवारी उर्फ़ चोकर बाबा के अपने सांढु की माता जी श्रीमती विद्या देवी छपरा सदर अस्पताल में अपनी बीमारी की वजह से पिछले चार दिनों से वहां एडमिट थी, चिकित्सक के अनुसार उन्हें तीन यूनिट O पॉजिटिव रक्त की निंतात आवश्यकता थी, सुचना प्राप्त होनेे के पश्चात लायंस क्लब छपरा सिटी के अध्यक्ष लायन आदित्य अग्रवाल और लायंस क्लब छपरा सारण की युवा इकाई लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमरनाथ ने ब्लड बैंक पहुंचकर इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए लगातार तीन यूनिट रक्त की आपूर्ति करायी.
इस अवसर पर विद्यायक और उनके परिजन ने राहत की सांस लेते हुए अपनी संस्था के प्रति शुभकामनाये देते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि लायंस और लियो परिवार से जुड़े रहने के कारण उन्हें बिना किसी परेशानी के रक्त उपलब्ध हो गया.

1 टिप्पणी:

  1. 1XBet
    Betting in India. It can be great to find the most popular brands, 1xbet 먹튀 especially ones that offer betting on sports such as football, tennis,  https://jancasino.com/review/merit-casino/ Rating: 1/10 · 토토 ‎Review by Riku https://febcasino.com/review/merit-casino/ VihreasaariWhere can I find 1xbet?Where can I gri-go.com find 1xbet betting?

    जवाब देंहटाएं

Thanks for your valuable feedback.