रामगढ़वा : राजेन्द्र नगर भवन में महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती कार्यक्रम को लेकर कानू-हलुवाई राजनैतिक चेतना मंच की हुई बैठक
मोतिहारी टाऊन हॉल में महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती कार्यक्रम 09 फरवरी को होगा।: -अवधेश प्रसाद(मुखिया)
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण
महाकवि जयशंकर प्रसाद की आगामी जयंती कार्यक्रम को लेकर मोतिहारी जिला के हनुमान गढ़ी गली में अवस्थित प्रभात कुमार (चम्पारण ड्रेसेज) आवास के परिसर में मंगलवार को कानू-हलुवाई राजनैतिक चेतना मंच बैठक की अध्यक्षता चिरैया जिला पार्षद श्री भगवान साह एवं मंच संचालन श्री प्रभात कुमार के द्वारा किया गया।
वही बैठक को संबोधित करते हुए जिला नगर परिषद अध्यक्ष पति रमेश प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मंजू देवी, राजद प्रदेश सचिव शम्भू प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता(लौरिया), सुगौली पूर्व जिला पार्षद बृजकिशोर गुप्ता, इत्यादि उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र से आये हुएं स्वजातीय कानू भाईयों ने परिचय दिया।
वही कानू हलुवाई राजनैतिक चेतना मंच बैठकों में बताया गया कि बिहार में लगभग 09% प्रतिशत कानू जाति भाई लोग हैं। हमलोगों की संख्या ही पार्टी कार्यकर्ता और विधायक की सरकार होगा। जब हमलोगों शिक्षित होगे तब ही समाज और लोगों आगे लाने की प्रयास होगा। एकता में ही बल हैं बिना एकता के धरती पर कोई काम अधुरा रहता हैं।
वही बैठक में जिला नगर परिषद अध्यक्ष पति रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वजातीय कानू समाज के महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती आगामी 09 फरवरी को मोतिहारी राजेन्द्र नगर भवन में कार्यक्रम किया जायेगा। साथ ही मेरे नय प्रतिष्ठान के अवस्थित मकान में स्वजातीय कानू भाईयों का जिला स्तरीय मंच ऑफिस खोलने का ऐलान किया।
साथ ही कहा कि सुगौली विधानसभा चुनाव स्तरीय कानू जागृति महा सम्मेलन दिनांक 15 मार्च 2020 में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और कार्यक्रम में सुगौली विधानसभा क्षेत्र के समस्त तमाम स्वजातीय कानू समाज के साथ-साथ बिहार स्तरीय कानू समाज के दिग्गज भाई लोग सम्मेलन में सादर आमंत्रित होगे।
वही चिरैया पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष मंजू देवी एवं सुगौली पूर्व जिला पार्षद बृजकिशोर गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुएं बताया कि अब हमलोगों को जागने का समय आ चुका हैं और कदम से कदम मिलाकर समस्त स्वजातीय कानू भाईयों से आग्रह और निवेदन हैं कि इस सम्मेलन को सफलता हेतु सभी स्वजातीय भाईयों को एकता का परिचय देते हुएं इस सम्मेलन का प्रचार-प्रसार जोड़तोड़ से सफल बनावे।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.