Breaking News

सारण :- माहवारी स्वच्छता अभियान से किशोरियों में बढ़ रहा आत्मविश्वास - डॉ किरण

पन्नलाल कुमार की रिपोर्ट 


-
छपरा। सारण सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई "एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स"  द्वारा महिला सशक्तिकरण के उदेश्यों के साथ "स्वस्थ बिटिया - सशक्त बिटिया " अभियान के  तहत किशोरावस्था मे होने हार्मोनल असंतुलन पर कुशल युवा केन्द्र के साथ ब्लॉक रोड एकमा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान की तहत कार्यक्रम की शुरुआत कुशल युवा केन्द्र के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत शॉल और पौधा प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का संस्थान में एक सकारात्मक प्रभाव होता है ।

संस्था एंजल द हेल्पिंग हैंड्स द्वारा माहवारी स्वच्छता अभियान  एक कोशिश है 

 शहर की महिला रोग विशेषज्ञा डॉ किरण ओझा द्वारा किशोरियों को हार्मोनल असंतुलन व कई विषयों पर विस्तॄत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में डॉ ओझा ने बताया कि लड़कियों में हार्मोनल असंतुलन के लक्षण उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालते है । माहवारी स्वच्छता अभियान से किशोरियो में आत्मविश्वास का संचार होता है और वे स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग हो रहीं है।संस्था के भवर किशोर ने बताया कि संस्था एंजल द हेल्पिंग हैंड्स की एक कोशिश है माहवारी स्वच्छता अभियान , यह अनवरत चलते रहे इसकी कोशिश की जायेगी ।विदित हो कि संस्था की ने कुछ महीनों पहले एंजल  पैड बैंक की शुरुआत की थी जिसके द्वारा जरुरतमंदो को मुफ्त में पैड वितरीत की जाती है।
 इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में  रानी गुप्ता,सबाना,प्रीति ,लक्ष्मी, प्रियंका,की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन विनित कुमार ने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.