रामगढ़वा : छौड़ादानों से चोरी की गई मैजिक गाड़ी सहित एक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय थाना क्षेत्र के चम्पापुर गाँव के निवासी पुनदेव महतो का मैजिक गाड़ी न० बीआर 05पीए 0585 हैं जो कुछ दिनों पहले चोरो के द्वारा चुरा लिया गया था, जिससे रामगढ़वा थाना के रातो का नींद बेखौफ चोरो ने उड़ा दिया था जिसको लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। लेकिन बुजुर्गों का कहना है कि परिश्रम मन से की जाए तो सब कुछ आसान हो जाता है वैसे ही कुछ दिन पहले चोरी हुई गाड़ी को रामगढ़वा थाना ने बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की हैं।
रामगढ़वा कांड संख्या 16/20 दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई। जिसमे कड़ी छापेमारी कर एक व्यक्ति सहित मैजिक गाड़ी को छौड़ादानों थाना क्षेत्र के बोदवहां गांव से बरामद किया गया है।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि एक टीम गठीत कर रामगढ़वा थाना पुअनि श्रीराम राम और एसआई अशोक सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छौड़ादानो थाना क्षेत्र के बोदवहां गाँव से सैफुल्लाह अंसारी के पुत्र अशलम अंसारी को मैजिक गाड़ी सहित गिरफ्तार की गई हैं। जिसमें कांड संख्या के आधार पर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.