पूर्वी चम्पारण : एसएसबी व कॉय कम्पनी द्बारा वेटनरी (पशुओं) का लगा शिविर, मुफ्त में किया इलाज एवं दवा का वितरण
एम० कुमार, रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
एसएसबी 47 वी बटालियन ए और काॅय कम्पनी के नेतृत्व में भेलाही के नथुनी दुर्गा उच्च विधालय पुरान्दरा के परिसर में गुरुवार को भेलाही वेटेनरी सिविक एक्शन प्रोग्राम द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर निःशुल्क सेवा सशस्त्र सीमा बल के कमान्टेड वेटेनरी डा• ई० छोबा सिंह,के द्वारा स्थानीय क्षेत्र के गाय,भैस,बैल,बकरी,घोडा,कुत्ता,मुर्गा- मुर्गी का इलाज मुफ्त मे किया गया साथ ही दवा भी वितरण किया गया।
उक्त बातों की जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने दी।मौके पर रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार, सशस्त्र सीमा बल इस्पेक्टर चन्द्रसेन कुमार, सहायक अनिल कुमार शर्मा, हेल्वेट दीपांकर आचार्य, क्षेत्र के ग्रामीण राजीव कुमार, हरेन्द्र दास,करण यादव, हारिफ अंसारी, कुणाल राय, राजीव यादव, शमसार मियां सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.