एक बाइक सहित 10 ली० चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, एक शराबी को भेजा जेल
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र से पुलिस गस्ती के दौरान दो जगहों से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया हैं। वही खबर की जानकारी पृष्ठि करते हुएं रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने गुरुवार को संध्या में बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान में धनहर दिहुली गांव के निवासी ददन प्रसाद सिंह के पुत्र शशिभूषण सिंह ने शराब पीकर अपने दरवाजे पर शोर-शराबा व हंगामा कर रहा था जो मध्-निषेध के तहत मेडिकल जॉच कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।
वही दोपहर में गस्ती के दौरान में गुप्त सूचना के आधार पर धनहर दिहुली पंचायत के लुकही माई स्थान के समीप एक शराब धंधेबाज से बिना नम्बर प्लेट होन्डा साइन बाइक सहित लगभग 10 ली० चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि चुलाई शराब गिरफ्तार व्यक्ति मुसवां टोला भेड़िहारी, थाना सुगौली के निवासी सिकेन्द्र सहनी के पुत्र पतिलाल सहनी धंधेबाज ने पता बताया हैं।गिरफ्तार शराब कारोबारी पतिलाल सहनी को मध-निषेध अंतगर्त आरोप में कल (शुक्रवार) को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा। मौके पर थाना एसआई एवं सैप जवान पुलिस बल मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.