Breaking News

30 को होगा जदयू का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: 
प्रखंड के 14 पंचायतों के जदयू पंचायत अध्यक्षों व प्रखंड कार्यसमिति का बैठक बुधवार को टीआरएमपी हाई स्कूल में प्रखंड अध्य्क्ष मंगल कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन हुई, बैठक को संबोधित करते हुए जदयू राज्य परिषद सदस्य व ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तथा किसान प्रकोष्ट जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा ने कहा 30 जनवरी को हाई स्कूल में जदयू के बूथ अध्यक्ष एवम कार्यकताओ का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन होगा।

इस सम्मेलन में जदयू मुख्यालय पटना के प्रभारी श्री मृत्युंजय कुमार अरुण कुशवाहा जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल जदयू जिला संगठन प्रभारी भीम सहनी, विधानपरिषद, पूर्व विधायक ,पूर्व मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे,वही मौके पर ढाका विधानसभा के प्रभारी कबीर पटेल, अशीष कुमार गुप्ता कृष्णा, रंजेश सिन्हा, दीपू कुमार, संजय पटेल, परदेसी कुशवाहा,धर्मेंद्र सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.