Breaking News

रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य द्बारा सघन इंद्रधनुष टीकाकरण का हुआ उद्घाटन

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के द्बारा ग्रामीणों को जागरूक कर मंगलवार को सघन इंद्रधनुष टीकाकरण का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मोहम्मद तजम्मुल पासा, नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रहस्त कुमार एवं मुखिया नाजिर आलम के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया।  

वही प्राथमिक चिकित्सा नोडल पदाधिकारी डॉ० प्रहस्त कुमार ने बताया कि सघन  इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान को लेकर अधकपरियां गांवों के हर घर से एक भी बच्चा छूटे नही और सुरक्षा चक्र टूटे नही का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीकाकार में मुख्य रूप से  बच्चों का उम्र 0 से लेकर 05 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया जायेगा।

वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मोहम्मद टी.पासा ने बताया कि सघन इंद्रधनुष टीकाकरण 03 दिसम्बर को आंगनबाड़ी केन्द्र सं०127, 128, 129, 130, 131, एवं 135 पर टीकाकरण का सत्र आयोजित किया गया हैं।

मौके पर सुशांत कुमार, गौतम पांडेय, यूनिसेफ रवि कुमार, निवित्त कुमार(केयर), आशा फैसिलेटर ललिता कुमारी, आशा कार्यकर्ता-ओमप्रकाश प्रसाद, झुन्ना कुमार, नुरसब्बा खातून, लालसा देवी, चंद्रावती देवी, सीमा देवी, आंगनबाड़ी सेविका-महताब जमा, शाहनाज बेगम, सायदा खातुन, रेहाना खातून, आबदा खातून, आशा कार्यकर्ता- नुरशब्बा खातुन, वाडं सदस्य जबीउल्ला अब्दुल रहमान, हबीबुर्रहमान, सज्जाद अंसारी, वसी अहमद, इत्यादि सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.