रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य द्बारा सम्पूर्ण टीकाकरण का रैली निकाला गया
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के द्बारा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान को लेकर अधकपरियां गांवों में रैली निकाली गई। वही स्वास्थ्य केन्द्र चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉ० प्रहस्त कुमार ने सोमवार को बताया कि इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान को लेकर अधकपरियां गांवों के ग्रामीण लोगों को रैली निकालकर जागरूकता किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में हर घर से एक भी बच्चा छूटे नही और सुरक्षा चक्र टूटे नही। टीकाकार में बच्चों का उम्र 0 से लेकर 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को 03 दिसम्बर को आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 06 पर और 07 दिसम्बर को आंगनबाड़ी केन्द्र सं० 05 पर सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम अंतगर्त कैम्प लगवाकर टीकाकरण कराया जाएगा।
मौके पर सुशांत कुमार, गौतम पांडेय, यूनिसेफ रवि कुमार, निवित्त कुमार(केयर),आशा फैसिलेटर ललिता कुमारी, आशा कार्यकर्ता-ओमप्रकाश प्रसाद, झुन्ना कुमार,नुरसब्बा खातून, लालसा देवी, चंद्रावती देवी, सीमा देवी, आंगनबाड़ी सेविका-महताब जमा, शाहनाज बेगम, सायदा खातुन, रेहाना खातून, आबदा खातून सहित रैली में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.