Breaking News

लक्ष्मीपुर में सघन मिशन इंद्रधनुष का जिला पार्षद ने फीता काट किया-शुभारंभ

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के  लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में स्थित रामजानकी मंदिर के परिसर में मंगलवार को सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकार का शुभारंभ रक्सौल क्षेत्र सं० 01 से जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

वही जिला पार्षद ने बताया कि बच्चो को पोलियो की दो बूंद पिला कर मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का उद्धघाटन रक्सौल  जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार  ने किया।
इस कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने कहा कि सरकार के द्बारा चलाये जा रहे सराहनीय कार्य को धरातल पर कार्यकाल किया जा रहा हैं और आने वाली पीढियों में  कई बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।

उन्होंने कहा कि 0 से लेकर 05 वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिला को टीकाकार लगाया जायेगा। वही कार्यक्रम में डॉ. यूनिसेफ  बीएमसी अनिल कुमार और बीएचएम सतीश कुमार शाही ने टीकाकरण कार्यक्रम को निरीक्षण कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सात आ़ंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण लगाने की शुभारंभ किया गया। उक्त बातों की जानकारी जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने दिया।

मौके पर डब्ल्यूएचओ एफ.एम. अनिल कुमार, पर्यवेक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव,एन एम रीता कुमारी, संगणक अमरनाथ जी, वार्ड सदस्य शंकर पासवान,आशा अमिता देवी,रामवती देवी,मुखिया  मोतीलाल प्रसाद, समाजसेवी- भुनेश कुमार साह,जितेन्द्र महतो,छठु साह सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.