Breaking News

स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया के सहयोग से एएनएम को किया जा रहा प्रशिक्षित

अमानत प्रशिक्षण से प्रसव व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बढ़ी, पहले प्रसव कराने के दौरान घबराती थी एएनएम, स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया के सहयोग से किया जा रहा प्रशिक्षित

घोड़ासहन: पहले प्रसव कराने के दौरान आई महिलाओ का बहुत अधिक खून बहने की स्थिति में एएनएम को डर लगता था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया के सहयोग से मिले अमानत ज्योति प्रशिक्षण मिलने के बाद अब आत्मविश्वास बढ़ा है और जटिलताओं को हल कर सकने में पूरी तरह से सक्षम है।

यह कहना है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ासहन में कार्यरत प्रसव कक्ष इंचार्ज और अमानत मेन्टर एएनएम अनिता कुमारी गुप्ता का।एएनएम श्रीमती गुप्ता बताती है कि अमानत प्रशिक्षण से पूर्व प्रसव व नवजात शिशु से संबंधित जटिलताओं का ज्ञान नही था।अमानत प्रशिक्षण के बाद काम करने के तरीकों में काफी बदलाव आया है।वह बताती है कि पहले गर्भवती के आने के बाद नर्स सीधा प्रसव कराने के काम मे लग जाती थी, 

लेकिन अमानत प्रशिक्षण से क्षमतावर्धन हुआ है।वही प्रभारी चिक्तिकसा पदाधिकारी डॉ प्रेमसागर प्रसाद ने बताया कि केयर इंडिया से अमानत ज्योति प्रशिक्षण कराने में तकनीकी सहयोग मिल रहा है।इससे यहां के एएनएम के काम करने के तरीकों में असरदार परिवर्तन हुआ है।अब वह प्रसव संबंधित जटिलताओं के कुशल प्रबंधन में सक्षम है।साथ ही अमानत ज्योति प्रशिक्षण का सकरात्मक असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.