Breaking News

जमीनी विवाद में एक कि हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विक्की कुमार सिंह भारद्वाज, सीतामढ़ी।
रीगा-रीगा सुप्पी पथ में कुसुमपुर बखरी गांव के समीप सोमवार के अहले सुबह शव के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा जानकारी के अनुसार शनिवार की देर संध्या जमीन संबंधित विवाद को लेकर  कुसुमपुर बखरी गांव के ही गुलाम रसूल बैठा नामक युवक की पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन एवं ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे एवं घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने मामले की जानकारी ली इस दरम्यान तकरीबन 4 घंटा तक रीगा सुप्पी पथ पूरी तरह बाधित रहा गाड़ियों की लंबी कतार लगी थी सड़क पर ग्रामीणों ने टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया सूचना पर पहुंचे सीओ राम उरांव पंचायत के पूर्व मुखिया कामेश नंदन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पूर्व सरपंच देवनारायण महतो समेत अन्य ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों 


को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवाया मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत बीस हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत मुखिया आशा सिंह ने तीन हजार नगद मृतक के परिजन को दिया वहीं थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है घटना में शामिल सभी आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.