Breaking News

रामगढ़वा प्रखंड अंतगर्त मतगणना के प्रथम दिन नौ पैक्सों की गिनती सम्पन्न, जानिए किस पंचायत से कौन हुआ विजयी

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत पैक्स के हुए चुनाव का मंगलवार को  मतगणना हुआ। मतगणना का कार्य श्री गणेश महावीरलाल उच्च विद्यालय रामगढ़वा में किया गया।मतगणना के बाद प्रखंड निर्वाची वही प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को रामगढ़वा प्रखंड के नौ पंचायत के मतों की गिनती हो सकी।

इसमें उचिभटिया पैक्स में रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह 743 मत प्राप्त कर 550 मतों से विजयी हुए।दूसरे स्थान पर गुली यादव रहे।इनको193 मत प्राप्त हुआ।अहिरौलिया पैक्स से मनिष सिंह 611 मत प्राप्त 132 मतों से जीते।दूसरे स्थान पर नारद यादव रहे।इनको479 मत प्राप्त हुए। आमोदेई पैक्स से मोतिउर्रराजा 444 मत प्राप्त कर 129 मतों से जीते महम्मद कमरूद्दीन 317 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे।चम्पापुर पैक्स से चनरदेव मुखिया 727 मत प्राप्त कर 505 मतों से जीते जबकि लालकुमारी देवी 222 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। जैतापुर पैक्स से शेख बेचू 824 मत प्राप्त कर 316 मतों

से जीते।दूसरे स्थान पर महम्मद अमानुल्लाह रहे।अधकपरिया पैक्स से अंजय यादव 571 मत प्राप्त कर 19 मतों सेविजयी घोषित हुए।दूसरे स्थान पर एजाज आलम रहे।गौरतलब है कि मंगलवार की गिनती में अजय यादव को छोड़ सभी पुराने अध्यक्षों ने ही पुनर्वापसी की है।

धनहर दिहुली पंचायत पैक्स अध्यक्ष से प्रमोद राम 1084 मत प्राप्त कर 103 मतों से जीते,वहीं दुसरे स्थान पर अहिल्या देवी को 985 मत मिला। पखनहियां पैक्स से पुष्पेंद्र तिवारी को 713 मत प्राप्त कर 184 मतों से जाते वही दुसरा रामप्रकाश कुमार 529 मत मिला। बैरिया पैक्स से मीना देवी को 543 मत प्राप्त कर 148 मतों से जीते वही दुसरे स्थान पर शीला सिंह 395 मत मिला।
बाकी पंचायतों की बुधवार को निर्धारित समय से मतगणना होगा। मौके पर सीओ उमेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक,पुअनि श्रीराम राम सहित सैप जवान मतगणना कर्मियों उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.