बिजली की करेंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत
विक्की कुमार सिंह भारद्वाज, सीतामढ़ी।
रीगा-थाना क्षेत्र के साखी मठबा गांव में बिजली के करंट के चपेट में आने से रविवार की देर संध्या बिजली मिस्त्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई साथ में कार्य कर रहे अन्य बिजली मिस्त्री शव को घटनास्थल पर छोड़कर ही फरार हो गया जानकारी के अनुसार बिजली के ठेकेदार के द्वारा लेजर पावर कंपनी के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र में जर्जर तार को बदलने का काम चल रहा था इसी बीच रविवार की देर संध्या तार बदलने के क्रम में करंट प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आने से मौके पर ही बिजली मिस्त्री की मौत हो गई।
घटना उस वक्त हुई जब बिजली मिस्त्री पोल पर चढ़ कर तार को बदल रहा था करंट लगने के बाद पोल से ही मिस्त्री नीचे गिर पड़ा जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर पंचायत अंतर्गत बेला गांव वार्ड नंबर 12 निवासी युगल किशोर साह के 20 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है मृतक 3 भाई में दूसरे स्थान पर था घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया पुनः सोमवार की सुबह 10 बजे ग्रामीण व मृतक के परिजन शव के साथ प्रखंड के कुशमारी चौक पर शव के साथ आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे इस दौरान कुशमारी परसौनी,कुशमारी बसंतपट्टी, कुशमारी रीगा व कुशमारी खैरवा पथ तकरीबन ढाई घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा।
पुनः घटना की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा पुलिस व ग्रामीणों के बीच गरमा गरम बहस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस बल नरम पड़ गया तब जाकर शहबाजपुर पंचायत के मुखिया अशोक भगत कुशमारी पंचायत के मुखिया प्रेमचंद्र कुमार साह समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जैसे तैसे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पीड़ित परिवार को परिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20 हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत 3 हजार उपलब्ध कराया।
मृतक के पिता के बयान पर बिजली विभाग के ठेकेदार अजय पंडित एवं अन्य को के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद जाम को समाप्त किया गया जाम में दर्जनों बाहर फसी रही इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि सड़क को अवरुद्ध कर यातायात ठप करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.