पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, सभी मतदाता निष्पक्ष रूप से करें मतदान: निर्वाचन पदाधिकारी
मतगणना का कार्य मंगलवार को निर्धारित समय से रामगढ़वा हाईस्कूल में शुभारंभ किया जायेगा-निर्वाचन पदाधिकारी
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण
सोमवार को होने वाले रामगढ़वा प्रखंड के सभी सोलहों पंचायत पैक्स चुनाव के निर्वाचन को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है। वही रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय के अन्दर ग्राउंड के परिसर में रविवार को सभी 65 मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी पोलिंग पार्टियों को तैनात कर दिया गया है।इसको लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में पोलिंग पार्टियों को बैलट बॉक्स व अन्य कागजात सुपुर्द कर दिए गए हैं।
वही प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि पारदर्शी चुनाव को लेकर सभी बंदोबस्त किए गए हैं और मतदान केंद्रों पर ऐसी ब्यवस्था की जा रही है जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं रहे।
उन्होंने बताया कि चुनाव के क्रम में असामाजिक तत्वों के लिए पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती मतदान केंद्रों पर किया जा रहा है साथ ही जिला से महिला पुलिस बल भी मंगाया गया है जिससे महिलाओं को मतदान कार्य मे असुविधा न हो और प्रत्येक बूथ पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।पेट्रोलिंग दस्ता भी तैनात किया गया है।
वही प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र की अवस्थिति से अभ्यर्थियों व मतदाताओं को चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है।अगर किसी प्रत्याशी के आवासीय परिसर के निकट ही मतदान केंद्र होगा तो भी मतदान की निष्पक्षता पर प्रभाव पड़ने नहीं दिया जाएगा।क्योंकि मतदान केंद्रों में शिर्फ मतदाताओं को ही जाने की अनुमति रहेगी।अवांछित तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदान के अगले दिन मंगलवार को मतगणना का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा और मतगणना के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।उनके मतगणना केंद्र में जाने के लिए अनुमति पत्र निर्गत किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.