Breaking News

रामगढ़वा में दो पहियां वाहन का चला चेकिंग अभियान

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सोलहों पंचायत में सोमवार को पैक्स चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने रविवार को रामगढ़वा थाना के सामने एनएच 28 पर पुलिस की निगाहें दो पहियां वाहनों पर टिका रहा और बाइक वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कागजात चेकिंग किया गया।

वही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने रविवार को बताया कि सोमवार को फैक्स चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू एवं नेपाल सीमा क्षेत्र होने कारण बाइक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया,जिसमें जॉच के दौरान में लगभग पॉच बाइक चालक से बिना हेमलेट और कागजात नही होने के कारण सरकारी रकम वसूली कर चलान काटा गया

और वाहन चालकों को अंतिम चेतावनी दिया गया कि अबकी बार वाहन चलायें तो वाहन की पूरी नियमों का पालन कर यातायात करें। मौके पर चेकिंग अभियान में  एस.आई अशोक सिंह व पुलिस सिपाही व चौकीदार मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.