Breaking News

रामगढ़वा प्लेटफार्म के पैदल उपरी मार्ग बनने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

रामगढ़वा रेलवे स्टेशन पर फोर लाईन होने के कारण प्लेटफार्म नम्बर एक से दो पर यात्रियों को जाने के लिए बन रहे पैदल उपरी मार्ग को स्टेशन के पूर्वी क्षेत्र के लोगों ने रविवार को हो रहे काम को रोक दिया। जिसको लेकर रक्सौल आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार और सुगौली जीआरपी सब इंस्पेक्टर शंकर राम, आईओडब्बलू सुगौली महिमा शुक्ला को आने के बाद काम शुरू हुआ।

     वही पूर्वी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बन रहे पैदल उपरी मार्ग को प्लेटफार्म नम्बर एक से लाईन नम्बर 6 के आगे तक विस्तार होना चाहिए जिससे की पूर्वी क्षेत्र के लोगों को स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने आने में कोई कठिनाई व परेशानी न हो।

वही ग्रामीण लोगों का कहना है कि तीन नम्बर प्लेटफार्म रैक प्वाइंट के लिए बना है ,जिसपर गीट्टी भरा मालगाड़ी खड़ी हो जाती है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को गाड़ी पकड़ने के लिए मालगाड़ी से होकर या एक किलोमिटर उतर या दक्षिण दिशा से होकर लाईन पार कर जाना पड़ता है जिसके कारण हमलोगों को कभी ट्रेन छूट भी जाती हैं।

इस संदर्भ में आइओ डब्बलू महिमा शुक्ला ने बताया कि उन लोगों के द्वारा हो रहे कार्य  व ट्रेन को रोकना रेल नियम के विरुद्ध है,और उन लोगों के द्वारा जो आवेदन दिया गया है उसको आगे बढ़ाया जाएगा मंजूरी मिलेगी तो पैदल उपरी मार्ग को आगे तक विस्तार किया जा सकता है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.