Breaking News

घोड़ासहन में आरपीएफ के तत्परता से खोया हुआ बैग यात्री को किया सुपुर्द

राहुल कुमार घोड़ासहन मोतिहारी।
शनिवार को रक्सौल -दरभंगा रेल खंड के घोड़ासहन स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने अपनी तत्परता दिखाते एक मिसिंग बैग को ट्रेन से बरामद कर लिया.मामले की जानकारी देते आरपीएफ के इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर ने बताया की रक्सौल के कोईरिया टोला वार्ड नम्बर 24 निवासी रिशभ कुमार का बैग यात्रा दौरान चौरदानो स्टेशन पर उतरने के क्रम में छूट गया था।

जिसमे उक्त युवक के जरूरी के आवश्यक कागज़ात एवम अन्य सामान थे युवक ने इसकी सूचना चौरदानो स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान चंदन कुमार एवम विनोद कुमार को दी उसके बाद जवानों ने इसकी सूचना घोड़ासहन ओपी को दी मामले की तत्परता दिखते इसे घोड़ासहन में आरपीएफ ने ट्रेन संख्या 75230 से मिसिंग बैग को बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद उक्त युवक को कागजी प्रक्रिया पूरी करने बाद हैंडओवर कर दिया गया.वही उक्त युवक ने बेहतर कार्य के लिए आरपीएफ के जवान विजय कुमार,अश्विनी कुमार, चन्दन कुमार,विनोद कुमार को बधाई दी है युवक ने कहाँ की इन जवानों के तत्यप्रता के कारण की मेरा खोया हुआ बैग बरामद हो सका है !

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.