Breaking News

पूर्वी चम्पारण : बिहार बंद का असर रामगढ़वा में दिखा, टायर जलाकर एनआरसी एवं सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

राजद के दो दिग्गज नेताओ ने एनआरसी व सीएए के विरोध प्रदर्शन में भाजपा सरकार का जोरदार विरोध किया


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण


-
रामगढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल के बिहार बंद का असर रामगढ़वा प्रखंड में भी दिखा। शनिवार को राजद कार्यकार्ताओं ने रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा एन.एच.28 यातायात सड़क मार्ग पर टायर जलाकर, केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीति तथा संविधान के मूल ढांचा को बर्बाद कर एनआरसी व सीएए जैसे संविधान विरोधी कानून के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई।
वही रामगढ़वा में हनुमान मंदिर मुख्य सड़क पर राजद के सुगौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश सहनी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा हुई। जिसमे उन्होंने एनआरसी, कैब, तानाशाही, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ मोदी सरकार से 'आजादी' की आवाज बुलंद की।
उन्होंने कहा कि आपलोगों का साथ रहा तो माननीय पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का बाल-बिकारने वाला कोई नही और आपलोगों का जब-तक आशिर्वाद रहेगा तो भाजपा सरकार के सामने लालू यादव अपना मस्तक कभी नही झुका सकते हैं। साथ ही मेरे दोस्तों डबल इंजन की सरकार चल रही हैं।
वही राजद के सुगौली क्षेत्र के हर दिल अजीज लोकप्रिय राजद नेता सह रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव ने विरोध प्रदर्शन में कहा कि धरना-प्रदर्शन ही मेरा जेल हैं। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार जब तक काला कानून वापस वापस नही लेती हैं, तब-तक आंदोलन करना होगा, चाहें इसके लिए जरूरत पड़ेगा तो जेल जाना होगा।
वही विरोध धरना प्रदर्शन के अध्यक्षता राजद के पूर्व मुखिया मुसा मियां, संचालन यूवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।
वही मौके पर एनआरसी एवं सीएए विरोध प्रदर्शन कार्यकर्ताओं पर कड़ी निगरानी व गस्ती करते हुएं प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, पुअनि श्रीराम राम, एसआई अशोक कु० सिंह एवं सुरक्षा सिपाही बल तैनात थे।
मौके पर पूर्व प्रमुख इजहार हुसैन, राजद नेता जिला महासचिव राजू सिंह,रमेश चन्द्र शुक्ला,नाजीर अहमद, पूर्व मुखिया नुरूलेन अहमद,सहित हजारो कार्यकर्ताओं ने एनआरसी व कैब को खारिज करने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.