 |
| - |
जलालपुर। प्रखंड के देवरिया स्थित योगी बाबा परिसर में शनिवार दिनांक 21 दिसंबर 2019 को आयोजित सामान्य ज्ञान तथा विज्ञान के क्विज कांटेस्ट में प्रतिभागियों के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा रही। 5 ग्रुपों में आयोजित इस क्विज कांटेस्ट में ग्रुप ए के प्रतिभागियों चंदन यादव, अतुल, सनी, चुन्नू, रोशन तथा सूरज की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 119 अंक के साथ प्रथम स्थान पर, वही ग्रुप डी के गुड्डू, अभिषेक, विक्की, मंजेश, निशांत पांडेय, मंजेश यादव, पवन, कुंदन तथा प्रिंस यादव की टीम ने 107 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा ग्रुप ई के दलन यादव, सुशील यादव, लोकेश पांडेय, मुकेश तथा जयप्रकाश की टीम ने 101 अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम में क्विज क्लब के सदस्य रहे तथा वर्तमान में रेलवे में नौकरी पाए अनवल के मंतोष कुमार शर्मा को डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन अखिलेश्वर पांडेय ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.