कर्मभूमि एक्सप्रेस में चेनपुलिग के दौरान दो युवकों को किया गया गिरफ्तार
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
दरभंगा - रक्सौल रेलखण्ड पर मंगलवार की रात लोकमान्य तिलक टर्मिलन मुम्बई से रक्सौल रन थ्रू में जा रही 12546 कर्मभूमि एक्सप्रेस में चेनपुलिंग कर भाग रहे दो युवकों को आरपीएफ के जवानों ने घोड़ासहन यार्ड से गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान पूर्वी चम्पारण जिले के जितना थाना क्षेत्र के घोघिया गाँव निवासी शमशाद अंसारी एवम जमीर अंसारी है.जो चेन पुलिंग कर भाग रहे थे.
मामले की जानकारी देते आरपीएफ के हेड कॉन्स्टबल विजय कुमार सिंह ने बतलाया की कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात बेतिया न्यालय भेज दिया गया है. वही रात्री गस्ती में मौके पर विजय कुमार ,चंदन कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.