कलवार सेवा मंच द्वारा नेत्र जाँच शिविर में सैकड़े मरीजों की हुई निशुल्क जाँच
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
स्थानीय ठाकुर राम मथुरा प्रसाद उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को कलवार सेवा मंच के सौजन्य से निःशुल्क आँख जाँच शिविर का आयोजन किया गया. नेत्रिका आई केयर मोतिहारी के डॉ0 कमलेश कुमार और उनके साथ आये चिकित्सकों में डॉ0 निशीथ प्रकाश,डॉ0 अमित कुमार,व डॉ0 राजेश कुमार की टीम द्वारा आँख के मरीजों की जाँच की गयी.
इस बाबत डॉ0 कमलेश कुमार नें बताया की मरीजों के आँख की जाँच,चश्मे की जाँच के उपरान्त आवश्यक मेडिसीन का वितरण भी किया गया है.वहीं मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भी आवश्यक परामर्श देते हुए अगले दिन बुलाया गया है. कलवार सेवा मंच के अध्यक्ष सरोज जायसवाल नें बताया कि मंच द्वारा रक्तदान शिविर,कपड़ा बैंक का निर्माण, मेधावी बच्चों को शैक्षणिक सहयोग की दिशा में कार्य प्रस्तावित है.
मौके पर कलवार सेवा मंच के संजीव कुमार,जय जायसवाल, सरपंच संतोष जायसवाल बारूदी,नीरज प्रभाकर, नंदलाल प्रसाद,रामा जायसवाल, आमोद कुमार,अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों के संख्या में सम्बंधित संस्था के सदस्य एवम मरीज मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.