पूर्वी चम्पारण: कड़ाके की ठंड को लेकर की गयी अलाव की व्यवस्था
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
तापमान में जारी गिरावट के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड को दखते हुए जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही प्रशासनिक स्तर पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था किया जाना गरीबो के लिए राहत पहुचना साबित हो रहा है।
उक्त बातें बीडीओ मेघा कश्यप ने कही उन्होंने बताया की अलाव के लिए जिला से संबंधित राशि प्राप्त होने के साथ ही घोड़ासहन के रेलवे स्टेशन ,भगत सिह चौक , कर्पूरी चौक सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराया जा रहा है।
अलाव की व्यवस्था सही ढंग से हो इसके लिए कर्मचारी को दिशा निर्देश दिया गया है। अपर समहर्ता सह बीडीओ मेघा कश्यप ने बताया कि अलाव को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राहगिरों व आम यात्रियों को परेशानी नही हो इसपर नजर रखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.