Breaking News

विश्व की सबसे बड़ी और अद्वितीय रेल यात्रा “जागृति यात्रा” के प्रबंधन टीम का हिस्सा बनने के लिए चंपारण के युवा समाजसेवी मुन्ना कुमार का हुआ चयन

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
जागृति यात्रा विश्व के सबसे बड़े और अद्वितीय रेल यात्रा है जिसमें पूरे विश्व से कुल 500 यात्रियों का चयन होता है जिसमें 250 लड़के और 250 लड़कियां होती है और देश के 12 राज्यों से होकर गुजरता है । इसमें चयनित यात्रियों की उम्र कम से कम 20 वर्ष होना चाहिए। इसमें वैसे युवाओं का चयन होता है जिसके पास कोई आइडिया होता है अथवा कही किसी सोश्ल अथवा बिज़नस मोडेल पर काम कर रहे होते है। मुन्ना कुमार 2014 का यात्री है जो चंपारण से एक मात्र यात्री रहे। 

बाद में आपका बंजारिया के तौसिफुर रहमान , ख्वाब फ़ाउंडेशन के अभिलाषा भारती भी चयन हुआ। बताते चले कि मुन्ना कुमार ख्वाब फ़ाउंडेशन के माध्यम से गरीब बच्चों के शिक्षा हेतु हैप्पी स्कूल का संचालन कर रहे है और युवाओं को प्रेरित कर रहे है। मुन्ना कुमार को अंतराष्ट्रीय स्तर का काम करने का अनुभव मिला । इन्होने दर्जनों देश में जाकर युवा सम्मेलन में अपने भारत देश का प्रतिनिधित्व किया । इनको इनके योगदान के लिए दर्जनों से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। अबकी बार मुन्ना कुमार को प्रबंधन कमिटी के  सुपर30 टीम में जगह मिला है जिसमें पूरे देश से केवल 30 का ही चयन होता है। मुन्ना कुमार इस टीम में मीडिया की ज़िम्मेदारी मिली है और साथ ही अनुवादक के रूप में भी कार्य करेंगे। 

यह यात्रा 24 दिसंबर मुंबई से शुरू होती है और कर्नाटक के हुबली , बैंग्लोर, मदुरै, चेन्नई, विशाखापटनम, ओड़ीसा, नालंदा, बिहार, देवरिया, दिल्ली, राजस्थान, अहमदाबाद और फिर मुंबई 8 जनवरी को पहुँच जाती है।  एक ट्रेन जो कुल 15 दिन तक यात्रा में रहती है और ट्रेन पर ही खाने-पीने , नहाने ,सोने का व्यवस्था रहता है। इन जगहों पर 15 रोल मोडेल से मिलवाया जाता है और उनके संघर्ष और सफलता पर क्वेश स्टडि किया जाता है । 

यात्री अपना एक मोडेल तैयार करते है और जिंका मोडेल का चयन हो जाता है उसको आगे आर्थिक से लेकर पूरा दिशा-निर्देश निशुल प्राप्त होता है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य “उधम से भारत निर्माण” है जो युवाओं द्वारा ही संभव हो सकता है। जागृति यात्रा के जनक आईआईटी से उतिर्ण शशांक मनी है । यह यात्रा का 12 वां चरण है।  मुन्ना कुमार के चयन से चंपारण वासियों में खुशी की लहर है। सभी युवा , समाजसेवी और बुद्धिजीवी बधाई दे रहे है।  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.