घोड़ासहन: नागरिक संशोधन अधिनियम एवं एनआरसी को लेकर महागठबंधन ने शहर में किया प्रदर्शन
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
नागरिकता संशोधन अधिनियम एवम एनआरसी के विरोध में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सुबह ही शहर में घूम घूम दुकाने बंद करायी.वही कार्यकर्ताओं ने सीएए और एनआरसी वापस लेने, सहित केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे जमकर नारेबाजी की। इस दरम्यान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सुबह में ही घोड़ासहन ढाका पथ पर बस स्टैण्ड के समीप कुछ देर के लिए टायर जला सड़क जाम कर आवागमन को अवरुद्ध कर दिया था.
बंद समर्थकों ने कर्पूरी ठाकुर चौक बस स्टैंड भगत सिंह चौक गांधी चौक बाजार रोड मदरसा चौक बिरता चौक सहित अन्य जगहों पर घूम घूम कर दुकानों को बंद कराया।
वही बिहार बन्दी को सफल बनाने में राजद के प्रखंड अध्यक्ष महंत विनोद दास, रालोसपा के अध्य्क्ष रामदेव कुशवाहा, कांग्रेश के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर सिंह,छात्र राजद के मोहमद रकीब, राजद के युवा नेता मुनचुन यादव,अमित कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यताओ ने बंदी को बताया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.